हमारे लिए लिखें

क्या आप अंतर्राष्ट्रीय संबंध, भू-राजनीति और कूटनीति में दिलचस्पी रखते हैं? क्या तेज़ी से बदलती विश्व व्यवस्था और विदेश नीति में आपकी रूचि है?


अगर है, तो आप इन सभी विषयों पर अपने लेख हमें भेज सकते हैं। लेख ८०० से १००० शब्दों में होने चाहिए। वर्तमान की घटनाओं पर लिखे हुए लेखों को प्राथमिकता दी जाएगी।


लेख लिखने के लिए किसी भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरणों (Artificial Intelligence Tools/AI Tools) का उपयोग न करें। ऐसे लेखों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।


आप अपने लेख हमें submissions@vishwavimarsh.com पर भेज सकते हैं। लेख केवल MS Word file में ही भेजें। फॉण्ट निर्मला UI (Nirmala UI), फॉण्ट साइज १२ और लाइन स्पेसिंग १.५ रखें। लेख के साथ एक वाक्य में अपना परिचय और अपना ट्विटर/एक्स (X) अकाउंट (अगर हो तो) भी भेजें।


लेख स्वीकार होने पर लेखकों से एक सप्ताह के भीतर संपर्क किया जाएगा। अगर एक सप्ताह के बाद भी विश्व विमर्श की तरफ़ से कोई संपर्क नहीं किया गया, तो इसका मतलब आपका लेख स्वीकार नहीं हुआ है। विश्व विमर्श के लिए लेख लिखना स्वेच्छापूर्ण है और इसके लिए कोई मानदेय नहीं है।