विश्लेषण

स्पेन: विश्व व्यवस्था में विश्व विजेता

हाल ही में संपन्न हुए फीफा विश्व कप में स्पेन ने ख़िताब जीता। १९ जुलाई को हुए फाइनल मुक़ाबले में स्पेन अर्जेंटीना को १-० से हराकर विश्व विजेता बना। इस तरह स्पेन ने २०१० के बाद पहली बार पुरुषों का फुटबॉल विश्व कप अपने नाम किया। पुरुष फुटबॉल विश्व कप के अलावा स्पेन इस वक़्त महिला फीफा विश्व कप का भी चैंपियन है। २०२३ में स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने यह ट्रॉफी जीती है। इसके अगले ही साल २०२४ में स्पेन की पुरुष फुटबॉल टीम ने पेरिस ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया और यही टीम यूरो कप भी जीती। इसक...

बर्नहैम का ब्रिटेन: बदलाव की दस्तक या पुरानी राह का नया संस्करण?

एंडी बर्नहैम पिछले दस वर्षों में ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री हैं और २०२४ में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद इस पद पर पहुंचने वाले दूसरे नेता। उन्होंने ऐसे समय सत्ता संभाली है जब लेबर पार्टी कई मोर्चों पर दबाव झेल रही है। एक ओर नाइजेल फ़राज के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी लोकलुभावन पार्टी रिफॉर्म यूके लगातार अपना जनाधार बढ़ा रही है, तो दूसरी ओर लेबर के भीतर भी वैचारिक दिशा और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखना आसान नहीं रह गया है। इसके साथ-साथ ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था भी भारी राजकोषीय दबावों...

भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और न्यूजीलैंड ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (आईएन-एनजेड एफटीए) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक साझेदारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री माननीय टॉड मैक्ले ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस हस्ताक्षर समारोह में दोनों देशों के व्यवसायों और उद्योग जगत के अग...